Fri. Jun 5th, 2026

पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स ने “स्वर्णरागा एक अंतहिन् राग की तरह रची गई शिल्पकला” का अनावरण किया

कोलकाता, सितंबर 5: भारत के सबसे विश्वसनीय आभूषण ब्रांडों में से एक पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स, जो 85 वर्षों से अधिक की विरासत और देशभर में 70 से अधिक शोरूम के नेटवर्क के साथ प्रतिष्ठित है, ने आज गर्व पूर्वक अपने नवीनतम संग्रह –“स्वर्णरागा” – का अनावरण किया।

स्वर्णरागा संग्रह जीवन की मधुर लय और उत्सव के रंगों से प्रेरित है। यह आनंद, रचना और उल्लास के प्रति एक सुनहरी श्रद्धांजलि है। इस उत्कृष्ट संग्रह का प्रत्येक आभूषण पारंपरिक मीना कारी की शाश्वत कला से सुसज्जित है, जो परंपरा और आधुनिकता को एक सुंदर समन्वय में प्रस्तुत करता है।

स्वर्णरागा केवल आभूषण नहीं है – यह कहानियाँ कहता है। ऐसी कहानियाँ जो खुशियों से जगमगाती हैं, ऐसी धुनें जो जीवन के जादू की गूंज बन जाती हैं, और ऐसे रंग जो एकता के भाव को सजीव कर देते हैं। हर एक गहना जीवन के उत्सवों की सुंदरता को समर्पित एक अमिट स्मृति बन जाता है।

पी.सी. चंद्रा ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री उदय कुमार चंद्रा ने इस अवसर पर कहा, “पी.सी. चंद्रा ज्वेलर्स में हर संग्रह हमारी विरासत और शिल्पकला का प्रतीक होता है। स्वर्णरागा के माध्यम से हम केवल आभूषण नहीं, बल्कि उस उत्सव, संगीत और रंग की आत्मा को सलाम करते हैं जो हमारे जीवन को समृद्ध बनाते हैं। अपने ग्राहकों के साथ विश्वास, उत्कृष्टता और नवाचार की इस यात्रा में यह संग्रह हमारे एक और महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है।”

यह विशेष स्वर्णरागा संग्रह 5 सितंबर 2025 से भारत भर के सभी पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स शोरूम में उपलब्ध होगा।

पी.सी. चंद्रा ज्वेलर्स के बारे में

1939 में स्थापित, पी.सी. चंद्रा ज्वेलर्स आज भारत के सबसे प्रशंसित आभूषण ब्रांड में से एक बन चुका है। विश्वास, पारदर्शिता और उत्कृष्ट कारीगरी के मूल्यों पर आधारित यह ब्रांड बीते आठ दशकों से अधिक समय से परंपरा और आकर्षण की परिभाषा को नए रूप में प्रस्तुत करता आ रहा है। आज देशभर में 70 से अधिक शोरूम के साथ, पी.सी. चंद्रा ज्वेलर्स हर पीढ़ी की पसंद और भावना से जुड़ा आभूषण रचता है।

अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.pcchandraindia.com

<p>The post पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स ने “स्वर्णरागा एक अंतहिन् राग की तरह रची गई शिल्पकला” का अनावरण किया first appeared on PNN Digital.</p>

Related Post